Viklang Sahara Samiti

Trust the Ability of the Persons with Disabilities
VIKLANG SAHARA SAMITI DELHI

विकलांग सहारा समिति दिल्ली द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेडियम, मंगोल पूरी दिल्ली में 2 दिवसीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेला 2018 आयोजित किया गया । मेला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक्ता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में किया गया। 2 दिनों में लगभग 1200 दिव्यांगजन इस मेले में आए और 2000 गैर दिव्यांग जनों ने इस मेले में भाग लिया। जिनमे रोजगार पंजीकरण कुल 350, विवाह पंजीकरण 100, कौशल प्रशिक्षण पंजीकरण 450, एवं अन्य लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।

पहले दिन दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेले का उद्धघाटन मुख्य अतिथि डॉ उदित राज, सांसद, उत्तर पश्चिमी दिल्ली एवं मेजर जनरल दिलावर सिंह महानिदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, भारत सरकार ने किया। कार्यक्रम में विकलांग सहारा समिति के संस्थापक महासचिव श्री कपिल कुमार अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता), सहित जिला अधिकारी उदय कुमार, दिवया बब्बर , दिलीप कुमार, श्रीमती कृष्णा शर्मा इत्यादि मौजूद थे।

मेले में 43 से अधिक संस्थाओ के स्टाल लगाए गए जिसमे दिव्यांगजन हेतू सूचनाएं प्रदान की गईं। साथ ही एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें नेसकॉम फॉउन्डेशन में सी.ई.ओ. श्रीकांत सिन्हा, दिल्ली सरकार के आयुक्त विकलांगता, श्री टी डी धारियाल, सारिका चौधरी, सदस्य दिल्ली महिला आयोग DLSA North से सचिव श्री धीरेंद्र राणा DSW नार्थ के जिला सोशल वेलफेयर अफसर श्री आनंद रॉ विकलांग पुनर्वास केंद्र VRC श्री जिनेद्र एवं श्रीमती सुवर्णा राज, NAAI श्री रजत मोहन एवं सार्थक एडुकेशन ट्रस्ट से सोनू भोला इत्यादि मौजूद रहे।

मेला के दूसरे दिन ड्राइंग पेंटिंग एवं डांसिंग की प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। जिसके बाद सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इंदरजीत शौकीन, प्रताप डोगरा, दलीप गुप्ता, आशीष गर्ग, आदि मौजूद रहे।

साथ ही मेले में 20 दिव्यांगजनों को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतू VSSD गौरव पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण रोहिणी विधान के विधायक श्री महेंद्र गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री विकास प्रसाद निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार, एम एम विद्यार्थी, उपायुक्त विकलांगता, दिल्ली सरकार, पंकज कुमार सी,एस,आर हेड TPDDL निगम प्रसाद कृश्णा परमाल इत्यादि उपस्थित थे।

प्रमुख सम्मानित व्यक्ति

प्रशांत वशिष्ट
जो मेडिकोन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं । इन्होंने 5000 हजार से ज्यादा दिव्यांगजनों के परिवारों के 2 लाख रुपए का मेडिकल इंसोरेंस स्पांसर किए हैं, भारत सरकार की स्वाबलंबन हेल्थ स्कीम के अंतर्गत।

तेजस्वी शर्मा
ये दिव्यांग होते हुए भी अन्तराष्ट्रीय योगा चैंपियन हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक के विद्यार्थी हैं।

श्री कीर्ति चौहान
दिल्ली के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और नेशनल लेवल के पैरा एथलिट हैं।

पूनम ढांडा
सामाजिक कार्यकर्ता एवं सफदरजंग अस्पताल में विभाग प्रमुख रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट।

दिव्या बब्बर
दिव्यांग महिला है और दिव्यांगजन के लिए अद्वित्य कार्य कर रही हैं।

अभिषेक मिश्रा
एक सामाजिक संस्था उन्नत भारत के संचालन के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए जनता संवाद कार्यक्रम चलना इनकी प्रमुख कर्यक्रम है।

विशाल वर्मा
समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार में कार्यरत।

अलका दुआ
सामाजिक कार्यकर्ता

सुरेन्द्र कुमार
सुरेंदर जी उड़ाना पंचायत हल्का इंद्री जिला करनाल हरियाणा के सरपंच है ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को चला रहे है

सीमा मल्होत्रा
दिव्यांग महिला है और सरकारी बैंक में कार्यरत हैं।

अंजू
दिव्यांग महिला हैं और गायकी में माहिर।

सोनू भोला
युवा समाज सेवक एवम 10 मीटर एयर पिस्तौल के राष्ट्रीय खिलाड़ी है जो अपने प्रयास से लोगों की सेवा में लगे है।

विजय कुमार
दिव्यांग होने के बावजूद दिव्यांग जनों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ राधेश्याम, श्री बजरंगलाल गुप्ता, श्री विष्णु सिंघल, श्री कपिल कुमार अग्रवाल, मनोज मिगलानी, बंटी सोलंकी, दिनैश जैन, रामेश्वर गर्ग, विनोद शर्मा, प्रदीप राज इत्यादि भी मौजूद थे।